ब्रेकिंग न्यूज़

सामाजिक सरोकार व सहभागिता से ही विकास व समाधान: पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी।


ओम प्रकाश अरोड़ा। City express news । बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को कहा कि सामाजिक सरोकार व समाज की सहभागिता से ही विकास व समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून से ही आज हम चल रहे है।
अंग्रेजों ने अपनी सहूलियत व सुविधा को ध्यान में रखकर कानून बनाए थे। आज सत्ता सरकार के हाथों में है। जहां सामाजिक सरोकार व सहभागिता नहीं रह गई है। शुक्रवार को उन्होंने यह बात सावधान इंडिया के दिनेश सिंह भदौरिया और उनकी टीम की ओर से सामाजिक सहभागिता के साथ शुरू किए गए निशुल्क अग्नि शमन यंत्र सेवा के उद्घाटन मौके पर कहीं।
उन्होंने फायर बिग्रेड के बारे में कहा कि हालत ये है कि आग लगने के बाद तब पहुंचती है जब सबकुछ स्वाह हो जाता है। विशेषकर दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के दौरान होने वाले आगजनी हादसों में यह निशुल्क अग्नि शमन यंत्र सेवा कारगर साबित होगी।



No comments