अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन ने एक घंटे का किया कार्य बहिष्कार।
राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान् में चल रहे प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत रोडवेज के चीफ मैनेजर ऑफिस पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष मोर्चे के संयोजक गिरधारीलाल का कहना था कि कर्मचारियों की मांगों पर रोडवेज मैनेजमेंट और सरकार गंभीर नहीं है। न तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रिटायरमेंट बेनिफिट्स अभी तक नहीं दिए गए हैं और न ही रोडवेज कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर किया जा रहा है। जिससे परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने निगम क र्मचारियों को वेतन, पेंशन और आफ्टर रिटायरमेंट बेनिफिट्स का समय पर भुगतान, रोडवेज कर्मचारियों को जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, रोडवेज में नई भर्तियां करने और नई बसों की खरीद करने की मांगें भी दोहराई।




No comments