ब्रेकिंग न्यूज़

बालोतरा न्यू तेरापंथ भवन में ज्ञानशाल बच्चों द्वारा प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश देते हुए रैली का आयोजन किया गया।



बालोतरा।भारत की सांस्कृतिक में मनमोहक महापर्व में दीपावली महापर्व महत्वपूर्ण है,जिसमें खुशी उमंग का माहौल अंधकार से प्रकाश की ज्योत का प्राप्त होना माना गया है। इस दिन भगवान श्री महावीर स्वामी का अर्ध रात्रि में निर्वाण हो गया सांसारिक बंधन से सिद्ध मुक्त हो गए तथा भगवान श्रीराम पिता दशरथजी के वचनों के अनुसार 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर उसी दिन अयोध्या पधारे।


ऐसे दोनों मुख्य महापुरुषों की याद पर हर व्यक्ति खुशी उमंग से पूरे भारत में दीपावली के रूप में मना रहे हैं।
 युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री मोहजीत कुमारजी ने कहा कि इस दिन खुशी मनाने के साथ-साथ उन महापुरुषों को ध्यान जप साधना से स्मरण करना चाहिए तथा उनके सिद्धांत गुणों को अपना कर उसका अनुसरण करना चाहिए,जिससे हम सभी का आत्मीय कल्याण हो। दीपावली प्रकाश का त्योहार है।
भगवान महावीर स्वामी भगवान श्री राम ने अहिंसा का महत्व बताते हुए कहा की सभी जीवों के प्रति मैत्री भाव हो उन छोटे-छोटे जीवों को पीड़ा न हो। इस महापर्व पर हम लोग खुशी के साथ आतिशबाजी करके देश समाज व व्यक्तियों ओर सभी जीवों को कई नुकसान पहुँचा रहे है।
जैसे पर्यावरण का विनाश,अति ज्यादा प्रदूषण,कुड़ा कचरा,ध्वनि प्रदूषण कई छोटे-छोटे जीवो को कष्ट पीड़ा पहुंचाना। अपनी खुद की व दूसरों की शारीरिक दुर्घटना भी हो सकती है। इन महापुरुषों का यह महत्व पूर्ण दिन खुशी मेल जोल,प्यार,त्याग तपस्या,अहिंसापूर्वक से मनाना चाहिए न कि आतिशबाजी करके।
 आज मुनि श्री ने लोगों को प्रेरणा देते हुए त्याग करवाए तथा ज्ञानशाला के बच्चों को फार्म भरवाकर आतिशबाजी न करने का संकल्प करवाया। 
ज्ञानशाला संयोजक राजेश बाफना ने बताया कि ज्ञानशाला के बच्चों व प्रशिक्षकों द्वारा दीपावली के पहले आतिशबाजी रोकथाम की रैली निकाली गई।तथा रैली के द्वारा बच्चों ने घोष लगाए दीपावली जरूर मनाएंगे --आतिशबाजी नही करेंगे।
पर्यावरण का रखो ध्यान -- तभी बनेगा देश महान
प्रदूषण नही फैलाना है -- पटाखे नही जलाना है
दीपावली से जुड़े दो नाम -- प्रभु महावीर ओर श्री राम
के साथ लोगों को प्रेरणा दी।
रैली को तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराजजी ओस्तवाल, सभा उपाध्यक्ष राणमलजी मेहता,सभा मंत्री महेंद्रजी वैद,संगठन मंत्री मोहनलालजी बाफना व ज्ञानशाल संयोजक राजेशजी बाफना द्वारा रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
तेयुप अध्यक्ष संदीपजी ओस्तवाल,मंत्री नवनीत बाफना उपाध्यक्ष रोशनजी वागरेचा,कोषाध्यक्ष सुनील
लूणिया,संगठनमंत्री प्रकाश बाफना व सदस्य खुशाल ढ़ेलडिया ओर किशोर मंडल प्रभारी आशीष ओस्तवाल संयोजक आदित्य भंसाली व किशोर मंडल के साथी,ज्ञानशाल मुख्य प्रशिक्षिका उर्मिलाजी सालेचा व अन्य प्रशिक्षिका भी साथ में रहे।
रैली मुख्य मार्गों से होते हुए तेरापंथ भवन में पहुँचे,जहां मुनिश्री ने सभी को मंगल पाठ सुनाया। व ज्ञानशाला विभाग द्वारा सभी को प्रोत्साहित सम्मान दिया गया।

No comments