लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना वैष्णोधाम मंदिर में बना रोटरी सेल्फी बूथ, सम्भागीय आयुक्त एवम आई जी ने किया लोकार्पण
बीकानेर।रोटे डॉ श्री विशाल गौड़ ने बताया कि मंदिर प्रांगण के प्रवेश द्वार पर बने दोनों तरफ के गार्डन का विकास रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा करवाया जा रहा है ताकि दर्शानार्थियों को आराम मिल सके, इसके साथ साथ आज *सोशल मीडिया में सेल्फी के रुझान को देखते हुए रोटरी रॉयल्स द्वारा आकर्षक सेल्फी बूथ का निर्माण करवाया गया है जहाँ भक्तगण अपनी फोटो खींच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंदिर के सौंदर्य को दूर दूर तक आसानी से बता सकें।
वरिष्ठ रोटे धीरज गुप्ता ने बताया कि नवरात्रा के पावन दिवस पर मंदिर में होने वाले विशाल कन्या पूजन, भंडारे एवम जागरण में पधारे सम्भागीय आयुक्त एवम आई जी ने मंदिर ट्रस्ट टीम के श्री सुरेश खिवाणी जी, श्री केशव जी रहेजा एवम रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे डॉ मनोज कुडी, क्लब सचिव रोटे राजीव माथुर के साथ सेवाएं प्रदान की, साथ ही मंदिर की व्यवस्था को सराहा।क्लब अध्यक्ष रोटे डॉ मनोज कुडी ने सेल्फी बूथ का लोकार्पण करने पधारे सभी अधिकारियों, मंदिर ट्रस्ट टीम का आभार व्यक्त किया एवम निरंतर मंदिर विकास हेतु कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया।आज के आयोजन में क्ल्ब से रोटे पंकज पारीक, रोटे राजेश बवेजा, रोटे उज्ज्वल गोलछा, रोटे नवीन चौहान, रोटे विशाल गौड़, रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय और रोटे धीरज गुप्ता आदि ने उपस्तिथी दर्ज करवाई।




No comments