ब्रेकिंग न्यूज़

बाजार हुए गुलजार,सुबह से रात तक खरीदारी में डूबे शहरवासी


ओम प्रकाश अरोड़ा /cityexpressnews/बीकानेर। 
बीकानेर। खास माहौल, सजी-धजी दुकानें और त्यौंहारी ग्राहकों की रेलमपेल ने आज शहर को सुबह से रात तक खरीददारी में डूबोए रखा। शाम होते-होते रंगीन बिरंगी रोशनियों ने बाजारों को नया रूप दे दिया और खरीददारों ने इसका लुत्फ उठाया। शहरवासियों ने पूरे परिवार के साथ बाजारों में जमकर खरीददारी की।
मुख्य बाजारों में वाहनों पर रोक लगाने से लोगों को पैदल चलकर खरीददारी करनी पड़ी जिससे बाजार में वाहनों द्वारा लगने वाले जाम की स्थिति नहीं खड़ी हो पाई। वहीं बर्तनो और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों के साथ ज्वैलरी और ऑटोमोबाइल की खरीद परवान पर रही।
गाडिय़ां व मोबाइल की अग्रिम बुकिंग करवाने वालों ने आज वाहनों व मोबाइलों की डिलीवरी ली। रेडीमेड व ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम भी लोगों की भीड़ से अटे रहे। महिलाओं व युवतियों ने सौंन्दर्यकरण के सामान, आर्टीफिशियल ज्वैलरी व साज सज्जा के सामानों की खरीददारी की।
ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की नकद छूट और एक वस्तु के पीछे एक छोटी वस्तु फ्री जैसी स्कीमें भी बहुतायत में देखने में बाजारों में नजर आई। सोने चांदी की दुकानों में एक निश्चित राशि तक खरीददारी करने पर देवी लक्ष्मी और गणपति अंकित चांदी के सिक्के मुफ्त देने की स्कीमों देने पर जोर रहा।






No comments