लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली रैली।
बीकानेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का स्थापना दिवस 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार घिंटाला की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली जेएनवीसी से रवाना होकर पंचशर्ती सर्किल,भ्रमण पथ के आगे से होती हुई जिला कलक्टर कार्यालय के आगे पहुंची। इसके बाद पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें पार्टी की रीति-नीति पर चर्चा करते हुए भावी रणनीति पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंथन किया गया।
इस दौरान प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगे की कार्य योजना पर चर्चा की गई। घिंटाला ने कहा कि 2018 में रालोपा का गठन हुआ था।
तब से अब तक आमजन,किसान व हर वर्ग की समस्याओं के लिये अकेली विपक्ष की भूमिका निभाकर समस्याओं का निस्तारण करवा रही है।
जिसके कारण ही दिनों दिन पार्टी का जनाधार बढ़ता ही जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम बताएंगे कि पार्टी के प्रति प्रदेशवासियों का कितना विश्वास है।













No comments