बीकानेर: विजयादशमी पर होगा पथ संचलन: शहर में अलग-अलग स्थानों पर से स्वयंसेवक करेंगे पथ संचलन, सुबह सात बजे शुरू होगा..
बीकानेर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी पर बीकानेर में सात स्थानों से पथ संचलन होगा। इसके लिए संघ ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये पथ संचलन अलग अलग समय पर शुरू होगा। संघ के महानगर संचालक ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर रूट की जानकारी दी है।पांच अक्टूबर को हाेने वाले पथ संचलन में लक्ष्मीनाथ पुराना शहरी क्षेत्र परकोटे के अंदर के लिए जनेश्वर पार्क से सुबह सात बजे, मुरलीधर व्यास नगर, बंगला नगर, अंत्योदय नगर, बजरंग नगर के लिए सुबह सात बजे जैसलमेर रोड स्थित जवाहर पार्क से, मार्कण्डेय नगर, मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, सर्वोदय बस्ती के लिए मुक्ता प्रसाद जी की मूर्ति (एमपी नगर) से सुबह सवा सात बजे, जूनागढ़ के आसपास के क्षेत्र के लिए गंगा गोल्डन जुबली क्लब से सुबह सात बजे, शिव नगर
जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र के लिए आदर्श विद्या मंदिर जयनारायण व्यास कॉलोनी से सुबह साढ़े सात बजे, नागणेचीजी नगर रानी बाजार क्षेत्र के लिए रानी बाजार चौपड़ाा कटला से सुबह आठ बजे और गंगाशहर क्षेत्र के लिए चांदमलजी बाग सुजानदेसर से सुबह सात बजे पथ संचलन होगा।इस दौरान संबंधित क्षेत्र से रूट मार्च में स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। ये स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए बैंड के साथ पथ संचलन करेंगे।




No comments