ब्रेकिंग न्यूज़

लालगढ़ स्टेशन पर रेल हादसा,दो रेलगाडिय़ां आपस में टकराई।


बीकानेर। बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर ऋ षिकेश बाड़मेर ट्रेन किसी रेल गाड़ी से टकरा गई। दोनों के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।मौके था लालगढ़ स्टेशन पर रेलवे की मॉक ड्रिल का। स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी। बाद में रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
इसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई। इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया।

इसमें किसी भी संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के रेस्क्यू तथा उन्हें तत्काल पहुंचाई जाने वाली चिकित्सा एवं अन्य सहायता हेतु अभ्यास किया गया।
जिन लोगों को इस अभ्यास की जानकारी नहीं थी वे यह नजारा देख कर पहले तो एकदम सकते में आ गए और इस बारे में जानकारी लेने लगे।



No comments