ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसएफ मुख्यलय बीकानेर में शहीदों पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि।


बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर में पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डी आई जी, बीएसएफ की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने ड्यूटी पर जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों , शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज देश सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वालों को याद करने का दिन है।
बता दें, 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए सीआरपीएफ के 10 जवानों की याद में हर साल पुलिस स्मरण उत्सव दिवस मनाया जाता है । श्री राठौर ने इस साल शहीद होने वालों के नाम पढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गईं।
इसे पुलिस शहीद दिवस, पुलिस कमोमोरेशन डे (Police
Commemoration Day 2022), पुलिस मेमोरियल डे जैसे नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन को भारत की आजादी के बाद से देश की सेवा करते हुए शहीद हुए देश के तमाम पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है।

No comments