ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर रेलसेवा करेगी धोलीपाल स्टेशन करेगी ठहराव।


बीकानेर। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर रेलसेवा का धोलीपाल स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.11.22 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धोलीपाल स्टेशन पर 21.07 बजे आगमन एवं 21.08 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 14728, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.11.22 से तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धोलीपाल स्टेशन पर 04.41 बजे आगमन एवं 04.42 बजे प्रस्थान करेगी।

*नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।*

No comments