ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम के बच्चा अस्पताल बिंग में लगी आग

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम के बच्चा अस्पताल विंग के पास कचरे के ढेर में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्योंकि घटना स्थल के पास ही बच्चों के आईसीयू वार्ड और अन्य वार्डों है। जहां ऑक्सीजन सिलेण्डर भी पड़े हुए थे। आग का धुंआ इतना खतरनाक था कि बच्चा अस्पताल के परिसर में फेल गया और एक बारगी घुटन सी हो गई। अस्पताल में मौजूद कार्मिकों ने फटाफट गेट व खिडकियां बंद की तब जाकर धुंए का प्रभाव कम हुआ। तत्काल अग्निशम सेवा को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पीबीएम पुलिस चौकी के जवान और होमगार्डस भी पहुंच गये। बताया जा रहा है कि यहां रोगियों के परिजन के अलावा अस्पताल के अंदर का कचरा भी फैंका जाता है। और रोगी के परिजन अस्पताल परिसर में धूम्रपान करके ऐसे कचरे के ढेर पर सिगरेट या बीडी फेक देते है। संभवत इसी कारण आग लग गई।

No comments