ब्रेकिंग न्यूज़

रेड क्रॉस कैंप में बेस्ट काउंसलर डॉ रेणुका और बेस्ट वॉलंटियर रहे हर्ष बुरा।


kaithal। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा हरियाणा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के द्वारा जाट कॉलेज कैथल में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का आज समापन हुआ इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने शिरकत की और ध्वजारोहण करके सर हेनरी ड्यूनेन्ट की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित करके कैंप का शुभारंभ किया । जाट कॉलेज कैथल में चल रहे इस पांच दिवसीय शिविर में जाट कॉलेज से 6 छात्र एवं छात्राओं ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इस शिविर में जाट कॉलेज कैथल को बेस्ट महिला काउंसलर अवॉर्ड से डॉ रेणुका व बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड से हर्ष बुरा को नवाजा गया । इसके अलावा जाट कॉलेज को पुरष बेस्ट टीम एवम् प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान आने पर पूरी टीम को सम्मानित किया । इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के सयोजक श्री सतबीर मलिक , पूर्व प्रधान जाट शिक्षा समिति श्री बलवान कोटडा , एड्‌वोकेट श्री जगप्र‌काश जंगलान, श्री अवतार सिंह चीका, श्री राजेन्द्र ढुल पाई, श्री बलराज नौच, श्री सूरज सहारण ने सभी विजेता प्रतिभागियों और प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने सभी को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

No comments