विफा परिवार की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न वर्ष 2023 मातृशक्ति को समर्पित
बीकानेर 29 दिसम्बर 2022 । विप्र फाउंडेशन बीकानेर परिवार के बैठक बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सम्पन्न गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बैठक में गत दिनों सम्पन्न हुए परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सर्वसमाज सहयोगी सामाजिक संगठनों हेतु धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।महिला जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक ने जानकारी देते हुए कहा कि समाज कल्याण मे मातृशक्ति की अग्रणी भूमिका रहती है इसी उद्देश्य के साथ संगठन द्वारा वर्ष 2023 मातृशक्ति को समर्पित किया गया है। जिसके तहत समाज के ज्वलंत मुद्दों पर सामाजिक चेतना हेतु आगामी दिनों में महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले सेमिनार आयोजित किया जाएगा।महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी दिनों में अगल अलग प्रकोष्ठों के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो के लिए रणनीति तय कर क्रियान्वयन किया जाएगा।बैठक में युवा प्रकोष्ठ की शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर अध्य्क्ष एडवोकेट त्रिलोकनारायण पुरोहित ने सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रकाश उपाध्याय का उपाध्यक्ष दायित्व पर मनोयन कर संगठन ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।




No comments