ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिराज भाटी की व्माति मे मेंबीकानेरमाली समाज टी-20 प्रतियोगिता के सातवां दिन दो मुक़ाबले हुए।

बीकानेर।जय मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में स्व. ऋषिराज भाटी की स्मृति में बीकानेर माली समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के में आज दो मुक़ाबले हुए पहले मुक़ाबले में भेरुनाथ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 18 ओवर में 115 पर ऑल आउट हो गई । जवाब में जय ऋषि मेमोरियल की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 116 रन बना जीत दर्ज की जय ऋषि क्लब के प्रज्ज्वल गहलोत को 49 रन बनाने और 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ़ मैच दिया गया।। 
दूसरा मैच जे बी आर क्लब और रॉयल स्टार बीच खेला रॉयल स्टार ने टॉस जीत कर पहले गैंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया । जे बी आर क्लब ने बल्लेबाज़ी करते हुए 19.5 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई ।जवाब ममें रॉयल स्टार की पूरी टीम 15.5 ओवर में 108/- रन पर ऑल आउट हो गई ।जे बी आर क्लब के जीतू गहलोत को शानदार 46 रन बनाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया । 
आज उपस्थित अतिथियों ने दोनो मैच के खिलाड़ियो को मोमेंटो देकर उनका मनोबल बढ़ाया । 




No comments