ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिराज भाटी की स्मृति में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

बीकानेर।जय मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में स्व. ऋषिराज भाटी की स्मृति में बीकानेर माली समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच आज जय माँ करणी क्रिकेट क्लब व जय ज्योतिबा क्लब के बीच खेला गया । जय ज्योतिबा क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ेसला किया । 19.2 ओवर 160 रन बनाये ।जवाब में जय माँ करणी क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 137 रन बना पाई जय ज्योतिबा क्लब के नीरज सोलंकी को 46 बॉल में 82 रन बनाने के लिए मेन ऑफ़ द मैच दिया गया ।। 
दूसरा मैच श्री श्याम क्रिकेट क्लब और जय सियाराम सुजानदेसर के बीच में खेला गया । श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाज़ी करते हुए 13.5 ओवर में 88 पर ऑल आउट हो गई ।
जवाब में जय सियाराम क्लब सुजानदेसर ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 89 बनाकर जीत दर्ज की जय सियाराम क्लब सुजानदेसर के धीरज भाटी को बेहतरीन गेद बाज़ी के लिए मेन ऑफ़ मैच रहे । 
आज के मुख्य अतिथि संजय भाटी (नमन टेंट हाउस ), उमेश टाक ( अवनी ट्रेडस), पवन तंवर (पवन सिरीमिक्स ) से खिलाड़ियो को मोमेंटो दिलवा कर उनका मनोबल बढ़ाया  
आज के दोनों मैच में स्कोरिंग और कमेंट्री देवकिशन गिरी ने की । 
विकास तंवर ने टूर्नामेंट में कल होने वाले मैच की जानकारी देते हुए बताया कि कल पहला मैच सुबह 7:00 बजे श्री नारायण क्रिकेट क्लब व अवतार इलेवन के बीच खेला जायेगा ।। और दूसरा मैच सुबह 10:30 बजे भेरुनाथ इलेवन और एम के क्लब के बीच खेला जाएगा ।।

No comments