ब्रेकिंग न्यूज़

वर्ल्ड अबेक़स चैम्पियन ऑफ़ चैम्पियन सेशन - 3 में बीकानेर के बच्चों ने लहराया परचम ।


उमेश कुमार मोदी।सिटीexpress न्यूज़।बीकानेर।9 देशों में आयोजित हुई वर्ल्ड अबेक़स चैम्पियनशिप मे ऐडवांस अबेक़स अकेडमी के 15 बच्चों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में 3 मिनट में 80 सवाल का सही जवाब देना था जिसमें अकेडमी के प्रबंधक लाल सिंह ने बताया की मोहित गहलोत ,दिव्या पारीक,विवेक पांडिया ,आयुष्मान पारीक ,नव्या पारीक,मनस्वी बच्चों ने रनर अप एवं ख्याति पारीक,सुराज जल ,आयंस भाटिया, दीशता मोहता ,दिव्याश तिवारी बच्चों ने चैम्पियन ऑफ़ चैम्पियन का ख़िताब जीता सभी बच्चों को सर्टिफ़िकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया आज के आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर डॉक्टर मेघना शर्मा, साहित्यकार कमल रंगा, एसएचओ जामसर इंद्रपाल वर्मा , भुपेंद्र मिढ़ा के हाथों सम्मानित किया गया साथ ही बच्चो ने रंगा रंग प्रस्तुति ,योगा ,मिड ब्रेन , रूबिक क्यूब का भी प्रदर्शन किया । 
इस आयोजन में मंच संचालन विनय हर्ष ने किया साथ ही गिरिराज पारीक ,अशोक सुथार ,सोनू सर,संतोष राजपूत ,डॉक्टर गौरव पारीक उपस्थित रहे। 

No comments