40 हजार किलो देशी घी की बुनियाद पर बना बीकानेर का प्रसिद्ध भांडाशाह जैन मंदिर।
बीकानेर। पानी के स्थान पर घी के उपयोग से मंदिर का निर्माण सुनने में अजीब लगता है ना। जैसे कोई हवाई बात कर रहा हो। तो रुकिए हजूर आज हम आपको ऐसे ही मंदिर के बारे में बताते हैं, जिसकी नींव का निर्माण एक या दो किलो नहीं बल्कि चालीस हजार किलोग्राम घी से किया गया है।
हम बात कर रहे बीकानेर विश्व प्रसिद्ध भांडाशाह जैन मंदिर की जिसकी नींव घी से भरी गई। यही नहीं इस मंदिर में मथेरण व उस्ता कला से चित्रकारी भी की गई है।जिसे देखने के लिए रोजना बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते हैं और इन तस्वीरों को अपने कमरे में कैद करके ले जाते हैं। बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास स्थित पांच शताब्दी से ज्यादा प्राचीन भांडाशाह जैन मंदिर दुनिया में अपनी अलग ही ख्याति रखता है। इस का निर्माण भांडाशाह नाम के व्यापारी ने 1468 में बनवाना शुरू करवाया और इसे 1541 में उनकी पुत्री ने पूरा कराया था। मंदिर का निर्माण भांडाशाह जैन द्वारा करवाने के कारण इसका नाम भांडाशाह पड़ा गयाबुधवार को बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर में पहुंच न केवल दर्शन किये, बल्कि इस मंदिर की विश्व विख्यात कला को भी देखा। बता दें कि बीकानेर आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक इस मंदिर की कला व संस्कृति को देखने के लिए अवश्य पहुंचते है।




No comments