ब्रेकिंग न्यूज़

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 8वें दिन की जनआक्रोश यात्रा का शुभारंभ राजियासर मंडल के पीपेरन गांव में सभा आयोजित किया ।

बीकानेर 11 दिसम्बर ! सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 8वें दिन की जनआक्रोश यात्रा का शुभारंभ राजियासर मंडल के पीपेरन गांव में सभा आयोजित करके भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सूरतगढ़ विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत,विधायक राम प्रताप कासनियां,  पूर्व विधायक अशोक नागपाल,संयोजक पवन ओझा,राजियासर मंडल अध्यक्ष पेंप सिंह राठौड़ आदि ने झंडी दिखाकर जन आक्रोश यात्रा के रथ को किया रवाना।
भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार सत्ता में आई उन्होंने सैकड़ों वादे जनता से किए उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया।
 4 साल में सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया। पूनिया ने जनता से आह्वान किया कि पिछली बार प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर यदि 3 वोट और भाजपा को मिलते तो आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होती। आज के मुख्य वक्ता कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिला विरोधी, दलित विरोधी, युवा और किसान विरोधी सरकार है जिसके प्रति आमजन में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है प्रदेश का हर वर्ग आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है दलितों पर अत्याचार के आंकड़े आसमान को छू रहे हैं ऐसे भ्रष्टचारी,नकारा सरकार को 2023 में उखाड़ करके फेंकना है और रामराज्य का प्रतीक भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजस्थान में प्रचंड बहुमत से बनानी है।*सूरतगढ़ विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत* ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को विकास में एक नंबर रखने का वादा करके भ्रष्टाचार में, महिला उत्पीड़न में, बलात्कार में, वादाखिलाफी में प्रदेश को नंबर वन बनाकर रख दिया।किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ करने का वादा करके आज तक कर्ज माफ नहीं किया ,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के मामले में सरकार फिसड्डी साबित हुई, 
प्रजापत ने जनता में आक्रोश है 2023 जंगलराज,भ्रष्टाचारी वाली सरकार को उखाड़ कर फेंकने का आह्वान किया। सभा को विधायक रामप्रताप कासनिया ने केंद्र में मोदीराज की उपलब्धियां गिनवाई साथ ही राजस्थान वीक है इसलिए हर पेपर लीक हुआ है इसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ भेंकने का आव्हान किया।
 सभाओं को मंडल अध्यक्ष पैंप सिंह राठौड़, पूर्व विधायक अशोक नागपाल,जन आक्रोश रैली जिला संयोजक समरपाल सिंह, विधानसभा संयोजक पवन ओझा बीकानेर के निगम पार्षद माणक लाल कुमावत आदि नेताओं ने संबोधित किया ।
आज यात्रा राजियासर मंडल के ग्राम राजपुरा पिपेरण, ऐटा, ठेठार, सरदारपुरा खरता, रंग महल आदि गांवों में 6 नुक्कड़ सभाएं की गई।
 नुक्कड़ सभाओं को विधायक, प्रभारी, प्रदेश के नेताओं सहित मंडल मोर्चा के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सूरतगढ़ विधानसभा विधानसभा यात्रा संयोजक पवन ओझा ने बताया कि जनता में रैली के प्रति शानदार उत्साह नजर आया जगह जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया कई जगह पुष्प वर्षा की गई आमजन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और कांग्रेस सरकार की विरुद्ध जबरदस्त आक्रोश है।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष पेंप सिंह राठौड़,पूर्व प्रधान बिरमा देवी नायक,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन काजल छाबड़ा,जय प्रकाश सरावगी,सुनील छाबड़ा, जिला परिषद सदस्य कविता रैगर, गोपाल लेगा राजियासर मंडल महामंत्री कृष्ण गिला, ठाकुर राम बेनीवाल,कुलदीप सारण,नरेंद्र घिंटाला, राजेश सहारण, वंदना सहारण पंचायत समिति सदस्य, देवीलाल, पार्षद राजेंद्र ताखर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
यात्रा का 11 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

No comments