ब्रेकिंग न्यूज़

मधुर कार्षिणी मंडल द्वारा 8 वी भागवत कथा का दूसरे दिन आयोजन किया ।

बीकानेर। 25 दिसंबर को समता नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास मधुर कार्षिणी मंडल द्वारा 8 वी भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमे क वृंदावन से पधारे गुरु जगदानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी राजनीशानंद जी महाराज ( बाबा जी ) ने अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा के दूसरे दिन धुंधकारी के जीवन के बारे में बताया। भरदे श्याम मेरी झोली भर्दे एवम् राधा नाम संकीर्तन से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
आज व्यासपीठ पर बैठे महाराज जी का सम्मान राजेंद्र सूई, राजेश रावत, देवेंद्र राठौड़, जगदीश गोयल, भागीरथ सोनी, अशोक खत्री एवम् संजय जौहरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। हर्ष कंसल ने महाराज जी द्वारा वृंदावन में संतो की सेवा एवम् गायों की सेवा की जाती है उसके बारे में बताया।
सुनील कंसल

No comments