भाजपा की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है आम जनता का प्यार और आशीर्वाद.
बीकानेर। प्रदेश की नाकारा, भ्रष्ट और अकर्मण्य अशोक गहलोत सरकार के 4 वर्षों के कुशासन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभाओं में जन आंदोलन के रूप में निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा शनिवार शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मंडल क्षेत्रों में लगातार नौवें दिन भी जारी रही।
जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रमुख मनीष आचार्य ने बताया कि शनिवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा के लालगढ़ मंडल में दूसरे दिन और पश्चिम विधानसभा के जस्सूसर मंडल क्षेत्र में पहले दिन जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाओं, चौपालों और घर-घर जनसंपर्क के माध्यम से गहलोत सरकार की नाकामियों के बारे में आमजन को जानकारी दी तथा लिखित और मिस कॉल नम्बर 8140200200 के माध्यम से सरकार के खिलाफ समस्याएँ दर्ज करवाई ।
*बीकानेर पश्चिम विधानसभा*भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने बताया कि जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. मूलचंद पारीक के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात यात्रा को जन आक्रोश यात्रा पश्चिम विधानसभा प्रभारी संजय महिपाल, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, गोकुल जोशी, विजयमोहन जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, सुषमा बिस्सा, हुकुमचंद सोनी, मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों और जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया ।
ओझा ने बताया कि यात्रा जस्सूसर गेट के बाहर, पुरानी गजनेर रोड, धर्मकांटा, चौखूंटी पुल, नायकों का मोहल्ला,कच्ची बस्ती, प्रताप बस्ती ,सियाराम जी की गुफा, लोहारों की बस्ती, वेद मघाराम कॉलोनी से होते हुए कोठारी हॉस्पिटल के पीछे ,करणी माता मंदिर, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से होते हुए माहेश्वरी समाज मौहल्ला, मालियों का बास से राम गेट होते हुए श्री विश्वकर्मा गेट और वाल्मीकि बस्ती में समाप्त हुई ।नुक्कड़ सभाओं के दौरान अपने संबोधन में जन आक्रोश यात्रा पश्चिम विधानसभा प्रभारी संजय महिपाल ने कहा कि गहलोत सरकार में राज्य के विकास का पहिया दौड़ने की बजाय आपसी विवादों और विनाश का पहिया तेजी से दौड़ा है। श्रीगंगानगर में नौ वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्याकाण्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और पूरा राजस्थान “रेपिस्तान” और क्राइम स्टेट के रूप में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि योगी जी द्वारा उत्तरप्रदेश में अपराध के खात्मे के बाद ऐसा लगता है कि गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों की शह पर सारा अपराध जगत राजस्थान में ट्रान्सफर हो गया है ।
महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभाओं में विधायकों और मंत्रियों को मिनी मुख्यमंत्रियों के रूप में नियुक्त करते हुए खुली लूट और भ्रष्टाचार की छूट दे रखी है लेकिन आने वाले चुनावों में जनता करेगी कांग्रेस सरकार से पूरा हिसाब करने वाली है । उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है और यात्रा को जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों, आमजन और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की आपसी अंतर्कलह के कारण कभी भी चुनाव हो सकते हैं और सत्ता परिवर्तन से ही जनता का आक्रोश दूर होगा इसलिए भारतीय जनता पार्टी अभी से मुस्तैदी के साथ तैयार है।ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों से परेशान है और अब कांग्रेस के इस जंगलराज से मुक्ति पाना चाहती है।ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत ने कहा कि इस सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है । पूरे राज्य की सड़कों की हालत खस्ता है और सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र और बजट में की गई लोकलुभावन घोषणाएं अभी तक भी अधूरी हैं। इन सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन तो दूर अभी तक इन से संबंधित निविदाएं और बजट आवंटन तक भी नहीं हो सका है।
भाजपा नेता विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, गोकुल जोशी, विजय मोहन जोशी, सुधा आचार्य इत्यादि वक्ताओं ने कहा कि होटल और रिसोर्ट में बंद रहने वाली इस लुटेरी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा के माध्यम से वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार के खिलाफ शिकायतों और आमजन की समस्याओं के पुलिंदों का संकलन कर रही है ।यात्रा के दौरान पश्चिम विधानसभा यात्रा संयोजक वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष एड. मुकेश ओझा, सुषमा बिस्सा, विजय मोहन जोशी, मनीष आचार्य, मनोज पुरोहित, पार्षद किशोर आचार्य, सुधा आचार्य, प्रतीक स्वामी, परमेश्वरी आचार्य, विजय सिंह राजपूत, प्रदीप उपाध्याय,श्यामसुंदर चौधरी,ओमप्रकाश मीणा, कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, संपत पारीक, लक्ष्मीनारायण व्यास, मंडल महामंत्री चोरूलाल सुथार, मंडल उपाध्यक्ष प्रभु चौधरी ,चंद्रप्रकाश सुथार, भवानी शंकर प्रजापत,जुगल किशोर आचार्य, भावना शर्मा, मंडल मंत्री अशोक सांखला, सुभाष पुरोहित, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश करनानी, बूथ अध्यक्ष रामसा गहलोत, किशन, मूलचंद सोनी, आशा सुथार, बृजबाला, विजय कोचर, गिरिराज जोशी, मालचंद जोशी, चंद्रप्रकाश सुथार, इंदु वर्मा, भगवती स्वामी, राहुल पारीक, विमल पारीक सहित मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए ।
*बीकानेर पूर्व विधानसभा*भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल ने बताया कि शनिवार को जन आक्रोश यात्रा गहलोत टेंट हाउस, एमएस कॉलेज के पास रानीसर बास से रवाना होकर सांसियों का मोहल्ला, रोशनी घर, पुलिस लाइन, विवेक नगर, सुभाषपुरा होते हुए इंद्रा कॉलोनी पंहुची जहाँ पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यात्रा का रानीसर बास क्षेत्र में पहुँचने पर पार्षद अनूप गहलोत के नेतृत्व में स्वागत और अभिनंन्दन किया गया। यात्रा के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चौपाल का आयोजन भी किया गया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि वर्तमान सरकार की नींव झूठे वादों पर टिकी हुई है। आज प्रदेश का गरीब, दलित, पिछड़ा, किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनने के बाद शहर और प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक न पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार भरसक प्रयास कर रही है। गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन, आवास, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जल जीवन मिशन,आयुष्मान भारत योजना आदि लाभ से वंचित कर रही है। प्रदेश में रोजगार ठप्प है, बेरोजगारी दर चरम पर है।पार्षद प्रतिनिधि व जनआक्रोश यात्रा संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास कहने के लिए एक भी उपलब्धि नही है। पेपर लीक और परीक्षा में चीट के नए रिकॉर्ड बने है। युवाओं के लिये रोजगार एक सपना देखने जैसा है।
यात्रा में अनिल शुक्ला, डॉ सिद्धार्थ असवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, सुरेश भसीन, मधुरिमा सिंह, अनूप गहलोत, सोहनलाल चांवरिया, विक्रम राजपुरोहित, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, संगीता शेखावत, शारदा, आशा पारीक, मनीषा अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, करण पाल सिंह, विश्वजीत पंवार, धर्मपाल डूडी, कन्हैयालाल लखन, शम्भू गहलोत, रमेश पारीक, उमाशंकर सोलंकी, कानाराम, भगवान सिंह भाटी, कन्हैया कच्छावा,इमरान उस्ता इत्यादि कार्यकर्त्ता शामिल रहे ।




No comments