ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व मानवाधिकार दिवस पर डूंगर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

बीकानेर। विश्व मानवाधिकार दिवस पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय की एनएसएस विंग द्वारा एनएसएस कार्यालय में आयोजित हुई। इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दर्शनशास्त्र के विद्वान डॉ घनश्याम बीठू ने स्वयंसेवकों को मानवाधिकार के विषय मे विस्तृत व्याख्यान दिया। इतिहास के संकाय सदस्य डॉ श्रीराम नायक ने विद्यार्थियों को मानव अधिकार व मूल अधिकार में अंतर को स्पष्ट करते हुए मानवाधिकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ केसरमल, डॉ निर्मल कुमार रांकावत, डॉ संपत लाल भादू , डॉ राजेन्द्र सिंह, कॉलेज के अन्य संकाय सदस्य डॉ शशि कांत आचार्य, डॉ गणेश नारायण मूंधड़ा, डॉ रमेश पुरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जेठाराम भील, पलक, अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह, संस्कृति, पूजा यादव, दिया सिंह, वर्षा, पुष्कर ,विशाखा कंडावर, पायल, आदित्य सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments