ब्रेकिंग न्यूज़

बीसवें दिन गाय-गांव स्वावलम्बन यात्रा कपुरीसर, मलकीसर छोटा, मलकीसर बड़ा, पिपेरा आदि गांवों में जनजागरण हेतु पहुँची।

बीकानेर।बीसवें दिन गाय-गांव स्वावलम्बन यात्रा कपुरीसर, मलकीसर छोटा, मलकीसर बड़ा, पिपेरा आदि गांवों में जनजागरण हेतु पहुँची।
    मलकीसर बड़ा में गौभक्त चौधरी महेन्द्र सिंह गोदारा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र में लंपी महामारी से बहुत नुकसान हुआ है। गायों के गौलोक सिधारने से क्षेत्र पिछड़ने लगा है, गौपालकों को संगठित होकर मुआवजा के लिये संघर्ष करना है। 
       यात्रा के प्रदेश संयोजक गोस्वामी शीशपाल गिरि ने कहा कि राजस्थान में देश का एकमात्र गौपालन मंत्रालय है और उसका एकमात्र कार्य देशी गौवंश का विकास करना है। राजस्थान सरकार अपने मंत्रालय की उपयोगिता सिद्ध करें। इस लंपी काल मे देशी गौवंश को बचाने की बहुत आवश्यकता है। राज्य के सभी गौपालकों को एक छत्त के नीचे आकर संघर्ष करना होगा।
 यात्रा के आयोजक विनोद आर्य ने बताया कि गाय-गांव स्वावलम्बन यात्रा लूणकरणसर के गांव गांव और ढाणी ढाणी जा रही है। सभी गांवो में जनजागरण हो रहा है, गौपालक संगठित हो रहे हैं।

No comments