ब्रेकिंग न्यूज़

जाट कॉलेज ने एनएसएस सात दिवसीय शिविर का किया शुभारंभ सरपंच श्रीमती पिंकी देवी छौत।

गांव छौत के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में जाट कॉलेज द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया । इस मौके पर ग्राम पंचायत छौत ने जाट कॉलेज एनएसएस टीम का स्वागत किया एवम् ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पिंकी देवी एवम श्री सत्यदेव धारीवाल ने जाट हाई स्कूल प्रबंधक समिति के संयोजक श्री सतबीर सिंह मलिक, पूर्व प्रधान जाट शिक्षा समिति श्री बलवान कोटड़ा, श्री अवतार सिंह चीका, श्री जयप्रकाश जागलान, श्री बलराज नौच श्री सूरज सहारण आदि सभी सदस्यो का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पिंकी देवी , राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेड मास्टर श्री अजय सिंह , मास्टर संजीव धारीवाल , जैलाराम धारीवाल , गुलाब सिंह आदि सभी सदस्यो ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शिविर का सुभारंभ किया । इसके उपरान्त जानकारी देते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेणुका ने बताया कि इस शिविर में महाविद्यालय से 50 एनएसएस स्वयं सेवक और सेविकाएं भाग लेकर अपनी भूमिका निभायेंगे इसी कड़ी में जाट कॉलेज कैथल पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप धालीवाल ने भी साथ में शिरकत की ओर उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि आप राष्ट्र के कर्णधार है इसीलिए आप जागरूक युवा की भूमिका को निभाते हुए समाज में एक उदहारण की तरह पेश होना है। इसके बाद डॉ रेणुका ने एनएसएस के बारे में बच्चो को अवगत कराया और जलपान के बाद बच्चो ने गांव के स्टेडियम की ओर विद्यालय की साफ सफाई की । इस मौके पर ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, एनएसएस क्लर्क श्री मंदीप रावीश , डॉ संदीप धालीवाल , एनएसएस स्वयं सेवक हर्ष बुरा , अजय , विजय , चंद्रपाल , खुसप्रीत, नेहा, तन्नू आदि मौजूद रहे।

No comments