भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए राज्य भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष।
बीकानेर,5 दिसंबर। राज्य भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी निभाई। कड़वासरा ने श्री राहुल गांधी को सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकता और समानता की भावना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेशवासियों ने श्री राहुल गांधी की अगुवाई में पलक पावडे बिछाए हैं।




No comments