ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व प्रथम महापौर भवानी भाई को किया याद।

बीकानेर। पूर्व एआईसीसी सदस्य, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, पूर्व न्यास अध्यक्ष एवं पूर्व प्रथम महापौर भवानी शंकर शर्मा (भवानी भाई) की पुण्य तिथि पर उनको याद किया गया है। इस मौके पर उनकी स्मृति में अनेक कार्यक्रम हुए। भवानी शंकर शर्मा स्मृति संस्थान की ओर से गंगा जुबली पिंजरा प्रोल लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर गाय माता को पानी पिलाकर सेवा करने का संकल्प लिया गया। भवानी शंकर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शान्ति पाठ भी हुआ। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस पार्षदों, सामाजिक कार्यकताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। राजेन्द्र कुमार आचार्य ने बताया कि शर्मा राजनैतिक विचारधारा के साथ धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति भी थे। आचार्य ने सरकार से मांग की है कि उनकी याद को संजाये रखने एवं भावी पीढ़ी को उनके आदर्शो पर चलने के लिये प्रेरित करने के लिए उनकी प्रतिमा के लिए स्थान निर्धारित किया जाये। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द मिढा, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, सुरेन्द्र व्यास, विजय आचार्य, भाजपा पार्षद किशोर आचार्य, एडवोकेट विनोद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार पटू महाराज जोशी, समाज सेवी निर्मल शर्मा, गो सेवक मनु शर्मा, सामाजिक कार्याकता मनोज पुरोहित, शिक्षक नेता राजेन्द्र व्यास, प्रेम व्यास, कर्मचारी नेता जयकिशन नाई आनन्द आचार्य, शिवम आचार्य, प्रशान्त व्यास, श्रीमती रेखा चौधरी, प्रिया आचार्य, खुशी चौधरी, हर्षाली व्यास ओम शर्मा, रामरतन आचार्य, गिरीराज श्रीमाली, चन्द्र शर्मा, नीर

No comments