मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में आशार्थियों के लिए आयोजित होगा प्रशिक्षण।
बीकानेर, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत भत्ता प्राप्त कर रहे बेरोज़गार आशार्थियों को राजकीय कार्यालयों में प्रतिदिन 4 घन्टे की इर्न्टनशिप अथवा प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।
उप-क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि जिन आशार्थियों द्वारा इर्न्टनशिप नहीं की जा रही है परंतु आरएसएलडीसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सहमति प्रदान की गई है, उनके लिए वल्लभ गार्डन रोड स्थित एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे समस्त आशार्थियों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण नहीं लेने की स्थिति में नियमानुसार बेरोज़गारी भत्ता बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आशार्थी शीघ्र ही संस्थान अथवा कार्यालय में सम्पर्क कर अपना प्रशिक्षण प्रारम्भ करें।




No comments