ब्रेकिंग न्यूज़

स्वयं सेवकों को किए प्रमाण पत्र वितरित।



बीकानेर।20 दिसंबर को जाट कॉलेज कैथल में एनएसएस ईकाई प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रेणुका द्वारा स्वयं सेवकों को एनएसएस सात दिवसीय शिविर के प्रमाण पत्र किए वितरित । इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने एनएसएस ईकाई के अधिकारी डॉ रेणुका एवं एनएसएस स्वयं सेवकों को बधाई दी । जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रबंधक समिति के संयोजक श्री सतबीर मलिक, जाट शिक्षा समिति पूर्व प्रधान श्री बलवान कोटडा ,श्री बलराज नौच श्री सूरज सहारण ,राजेंद्र ढुल, अवतार सिंह चीका ,प्रेम मलिक, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान सभी सदस्यों ने सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना । इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को नशे के बारे में जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे ना करने के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को शिविर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस शिविर में यूनिट अवॉर्ड हर्ष बुरा , बेस्ट मेल वालंटियर अजय , बेस्ट फीमेल वोलंटियर मीनाक्षी , स्टार वालंटियर मनीष कुमार , बेस्ट टीम अवॉर्ड सहारण बटालियन को दिए गए । इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ भीम सिंह , प्रो मनीष कुमार , प्रो विकास नैन , प्रो पूनम , प्रो बिंदर कुमारी , प्रो प्रोमिला , प्रो डिंपल ,और एनएसएस स्वयं सेवक हर्ष बुरा , अजय , विजय , काजल , स्वाति , नेहा आदि सभी मौजूद स्टाफ सदस्य और स्वयं सेवक मौजूद रहे ।

No comments