विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों ने दी आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। नियुक्ति व नियमित करने की मांग को लेकर विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरने व आंदोलन में मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंचे इन पंचायत सहायकों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आगे जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में सभी संविदा कार्मिकों को संविदा नियम-2022 में शामिल किया जा रहा है। इनका कहना है कि जो नियम बनाये गये है। उसमें आयु, संतान व पुराने अनुभव को नहीं जोड़ा गया है। जिससे बड़ी संख्या में संविदा कार्मिक इस नियम से बाहर हो रहे है। इन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस नियम में शिथिलता नहीं दी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को उग्र किया जाएगा।




No comments