ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम के भंडारगृह के आगे लोगों ने सडक़ की जाम, मौके पर पहुंची पुलिस।

बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम के भंडार के आगे लम्बे समय से टूटी सडक़ों पर कीचड़ के चलते परेशान व आक्रोशित लोगों ने सोमवार को सडक़ को जाम कर दिया तथा सडक़ पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते मौके पर जाम व वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पार्षद मनोज जनागल, युनूस खां व अयूब कायमखानी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के भंडार के आगे लम्बे समय से चल रही इस समस्या के चलते सडक़ जाम कर दी तथा मौके पर टायर फूंक अपना विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के आक्रोश के देखते हुए मौके पर पुलिस व संभागीय आयुक्त नीरज के पवन मौके पर पहुंचे। इन्होंने ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश कर जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उसके बाद मार्ग खोला गया।

No comments