सेवा कार्य का आयोजन - तेयुप राजराजेश्वरी नगर।
राजराजेश्वरी।दिनांक 15 जनवरी 2023 वार रविवार को तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए तारा ओल्ड ऐज होम में निवासित वृद्धजनों तथा उनकी देखरेख करने वालों को राशन की सामग्री का वितरण किया ! इस सेवा कार्य के प्रायोजक श्रीमती रजनी बैद के जन्मदिवस के उपलक्ष में श्रीमती फूलदेवी,प्रकाशजी बैद परिवार थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ किया ! परिषद् मंत्री श्री विपुल पितलिया ने उपस्थित प्रायोजक परिवार सहित इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया ! प्रायोजक परिवार से प्रकाश बैद ने सेवा कार्य की सराहना की ।सेवा कार्य सहप्रभारी सुपार्श पटावरी ने बताया की जरूरत की सामग्री में आटा, दाल, चावल, दूध, बिस्किटस, घी, तेल, मसाले इत्यादि शामिल थी। इस अवसर पर परिषद् मंत्री विपुल पितलिया, सेवा कार्य सहप्रभारी सुपार्श पटावरी एवम अन्य सदस्यगणों ने अपने समय का विसर्जन कर सेवा कार्य में सहयोग किया ! मंत्री विपुल पितलिया ने सभी युवकों का आभार ज्ञापन किया !




No comments