खाटू श्याम मेले के अवसर पर चलेगी 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं जयपुर से रेवाड़ी, रींगस, सीकर के लिए चलेगी रेलसेवाएं।
सीटी एक्स्पस न्यूज। बीकानेर।रेलवे द्वारा खाटू श्याम मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर, जयपुर-सीकर-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। खाटू श्याम मेले के लिए निम्न रेलसवाएं संचालित की जा रही हैः-
*1. जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (09 ट्रिप)*गाडी संख्या 09633, जयपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.23 से 05.03.23 तक (09 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 09.35 बजे रवाना होकर 14.25 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.23 से 05.03.23 तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 15.00 बजे रवाना होकर 19.20 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड, चोमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, अमरपुर जोरासी, नारनौल, अटेली व कुण्ड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। *2. जयपुर-सीकर-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (06 ट्रिप)*
pगाडी संख्या 09609, जयपुर-सीकर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.23 से 04.03.23 तक (06 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 11.00 बजे रवाना होकर 13.55 बजे सीकर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, सीकर-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.23 से 04.03.23 तक (06 ट्रिप) सीकर से प्रतिदिन 15.50 बजे रवाना होकर 18.40 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड, चोमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, पलसाना, रानोली शिशु व गोरियां स्टेशनों पर ठहराव करेगी। *3. रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा*
गाडी संख्या 09735, रेवाड़ी-रींगस प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.23 से 04.03.23 तक (08 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 22.50 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 01.50 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09736, रींगस-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.23 से 05.03.23 तक (08 ट्रिप) रींगस से प्रतिदिन मध्यरात्रि 02.10 बजे रवाना होकर 05.15 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खोरी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।




No comments