सि.के.एन.के.एच फाउंडेशन बिहार समिति ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद भारत के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पण किया।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।मोहनपुर।14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को संध्या 7:00 बजे, चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन बिहार राज्य समिति के सदस्यों ने मोहनपुर गांव के विद्यार्थी एवं ग्रामीणों के साथ एक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें सभी ने पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को याद कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।साथ ही फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कुमार जी ने पुलवामा हमले के विस्तृत घटना सभी को बताते हुए कहां की सेना हम सभी को सुरक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं ,ऐसे मे उनके प्रति हम सभी का भी कुछ कर्तव्य बनता है । मौके पर जिज्ञासा शिक्षा सदन के डायरेक्टर रवि कुमार और लक्ष्य एजुकेशन के संचालक हिमांशु कुमार उपस्थित थे ।




No comments