ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड का 15 दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क शिविर हुआ संपन्न ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।शहर के निकटवर्ती जवाजा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के 15 दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क शिविर का समापन प्रधानाचार्य अशोक कुमार तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ओपन बोर्ड प्रभारी सुमन रावत ने बताया की इस शिविर में कक्षा 10 के 50 एवं कक्षा 12 के 60 विद्यार्थियों को 11 अध्यापकों ने विभिन्न विषयों का शिक्षण कार्य करवाया ,इस अवसर पर जितेंद्र सिंह राठौड़, मदनलाल ,शंभू दयाल व्यास, पूजा सांगला, पार्वती चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का संचालन ठाकुरदास मेहरा ने किया।

No comments