ब्रेकिंग न्यूज़

पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क शिविर हुआ संपन्न कांग्रेस के युवा नेता मनोज चौहान ने भी कि कार्यक्रम में शिरकत है ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।ब्यावर
स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा हेतु सत्र 2022-23 हेतु पंजीकृत अभ्यार्थियों हेतु 15 दिवसीय व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर का आयोजन राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया यह शिविर 06 फरवरी से प्रारम्भ हुआ जिसका समापन 20 फरवरी को हुआ उक्त शिविर में इस सत्र हेतु पंजीकृत कक्षा 10 एवं 12 के छात्र / छात्राओं हेतु उनकी शैक्षिक समस्यओं के समाधान हेतु दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही शिविर के अंतिम दिवस पर विद्यालय सभागार में समापन समारोह मनाकर परीक्षार्थियों को विदा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक रांका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं शिविराधिपति अब्दुल हनीफ खान ने की एवं अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाचार्य महोदय ने अभ्यर्थियों को अनुशासित होकर अध्ययन हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मनोज चौहान ने भी विद्यार्थियों की विशाल संख्या पर हर्ष व्यक्त करते हुए सतत प्रयासों से सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया शिविर प्रभारी रमेशचंद मेहराणिया ने शिविर प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि लगभग 577 छात्र इस वर्ष जिन छात्रों को छात्रवृति से पुरूस्कृत किया गया उन्हें हार्दिक बधाई प्रदान करते हुए इस सत्र में मेरिट में स्थान प्राप्त करने हेतु आहवान किया।कार्यक्रम के अंत में दक्ष प्रशिक्षक एवं पूर्व प्रभारी कन्हैयालाल पंजाबी द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया गया एवं जन प्रतिनिधियों से यह निवेदन किया कि छात्रों की संख्या अधिक होने के मध्यनजर शहर में एक सन्दर्भ केन्द्र बालिका विद्यालय में भी खोला जाए
शिविर में चित्रकला एवं गृह विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को स्मृति चिन्ह से पुरूस्कृत किया। दल नायक एवं शिविर में श्रेष्ठ कार्य व्यवहार के आधार पर भी पुरूस्कार दिये गये। शिविर में श्रेष्ठ अभ्यर्थी के रूप में कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रा प्रिया गहलोत को पुरूस्कृत किया गया जबकि श्रेष्ठ दक्ष प्रशिक्षक के रूप में कन्हैया लाल पंजाबी को पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में परीक्षार्थियों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये एवं शिविर को सफल एवं उपयोगी बताया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गय। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र प्रजापति श्री जगदीश शेखावत, गोपाल टेलर, परमेश्वर सिंह, नरेश कुमार एवं मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री गुरूशरण गोयल, प्राध्यापक द्वारा किया गया।

No comments