नगरपालिका साधारण सभा में हंगामा, 2 मिनट में समाप्त हुई सभा20 फरवरी को नंगे पैर नगरपालिका कार्यशैली के ख़िलाफ़ पैदल मार्च करेंगे नेताप्रतिपक्ष ओम यादव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन सीताराम यादव, उप चेयरमैन विक्रम सिंह यादव व नगर पालिका अधिशासी अभियंता ऋषि देव सहित सभी वार्डों के पार्षद गण मौजूद रहे। आम सभा की शुरूवात वार्ड नंबर 35 के पार्षद मनोज द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे व वार्ड की समस्या रखी गई। जिसपर नगर पालिका चेयरमैन व उप चेयरमैन सहित अन्य पार्षदों द्वारा उन्हें चुप करा दिया गया व आपस में विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष ओम यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आम सभा का आयोजन पार्षदों की समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है। उनका अधिकार है अपनी बात रखने का आपके द्वारा उनकी बात नहीं सुनकर बल्कि उनको दबाया जा रहा है। ऐसे में विवाद खड़ा होता हुआ आपस में झगड़ा हुआ है व मात्र 2 मिनट के बाद ही आम सभा समाप्त हो गई। जिसको लेकर ओम यादव ने बताया कि बहरोड नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। इनके द्वारा 1 वर्ष में 25 लाख रुपए का नगर पालिका वाहनों का रखरखाव खर्चा दिखाया गया है। वही लाखों रुपए की लागत से सफाई उपकरण जो 1 दिन भी काम में नहीं आए उनको जंग लग गई है। 11 महीने 8 दिन बाद आज बैठक बुलाई गई है जो 2 मिनट भी नहीं चल पाई।इनकी गैंग है ये सब लोग पूरी रणनीति तैयार करके आए हैं। नगर पालिका भ्रष्टाचार के खिलाफ व जनता की मांग के हित में 20 तारीख सोमवार को नंगे पैर पैदल मार्च करूंगा व घर-घर जाकर नगर पालिका की करतूतों के बारे में अवगत कराऊंगा।वही आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क के ऊपर सड़क बनाते जा रहे हैं जिससे गरीब लोगो को परेशानी हो रही है, सीवर लाइन अभी तक नहीं बनी, सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुचते है, हाईवे के समीप बंद पड़े एजेंसी में नगरपालिका चलती है। वही अपनी बात रखते हुए नगर पालिका चेयरमैन सीताराम यादव ने बताया कि आम सभा बैठक के साथ-साथ 2022 23 अनुमोदन व 23-24 का बजट पास किया गया। जिसमें 57 करोड़ 18 लाख रुपए का बजट पास किया गया है। जिसमें 33 पार्षदों ने सपोर्ट किया है।अगर भ्रष्टाचार का आरोप है तो भ्रष्टाचार शिद्ध करके दिखाओ ऐसे बोलने से कुछ नहीं होता। इस दौरान विवाद बढ़ता हुआ देखकर डीएसपी आनंद राव सहित सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा व क्यूआरटी टीम उपस्थित रही। जिसको देखकर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।




No comments