राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 21 .2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने धरना लगाकर सरकार
सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 22 .2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया , जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग एवं पंचायती राज संस्थाओं निगम / बोर्डों में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारी विगत 33 वर्षों से सरकारों की अनदेखी एवं इस बार की बजट घोषणाओं में भी मंत्रालयिक संवर्ग को राहत नही दिये के कारण क्षुब्ध हैं इन कर्मचारियों के लिए राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने महाआंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है, जिसके क्रम में सरकार में विविध स्तर पर महासंघ द्वारा दिनांक 14 फरवरी को सूचना दे दी गई है। आज 20 फरवरी से 24 फरवरी तक आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा 27फरवरी से 8मार्च तक द्वितीय चरण होगा। आज धरने में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए जिनमें जय सिंह गोहिल, हरिराम , जसपाल सिंह मोटा, देशराज तोमर, राजेंद्र चौधरी, मनीष विधानी , हरविंदर कौर, मेघ सिंह भाटी, कल्पना, राम कुमार व्यास, सुनील तवर, मनोज कुमार, राहुल कुमार, लक्ष्मण गोदारा, नरेश कुमार , जय प्रकाश राजपुरोहित, वैभव भाटी, जितेंद्र गहलोत, प्रदीप बिट्टू, नवदीप सिंह, उत्कर्ष धमीजा, विक्रम सिद्ध, प्रताप सिंह गहलोत शामिल हुए।
बुधवार को शिक्षा निदेशालय बीकानेर में 1:30 बजे सद्बुद्धि यज्ञ सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया जाएगा व गेट मिटिंग कर जनजागरण किया जायेगा। 8 मार्च तक लगातार महासंघ का आंदोलन चलाया जायेगा। उसके पश्चात जयपुर में अनिश्चित कालीन महापड़ाव होगा।




No comments