ब्रेकिंग न्यूज़

99 वें गुरुमुख सम्मेलन के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा सुखधाम में हुए प्रवचन ।



उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर ।खंडेलवाल धर्मशाला के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में सोमवार को शबद कीर्तन प्रवचन हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में संगतों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को फूल मालाओं से सजाया गया। संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंघ महाराज ने कहा कि फाल्गुन का महीना परमात्मा से मिलन का होता है वे सोमवार को खंडेलवाल धर्मशाला के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल और 84 लाख जूनी के बाद इंसान देह धारण करता है इस देह के साथ ही परमात्मा की भक्ति की जा सकती है उन्होंने कहा कि फाल्गुन का महीना परमात्मा से मिलन का होता है परमात्मा का मिलन ही आपके तन मन को शांत कर सकता है। इस अवसर पर सजे कीर्तन दरबार में भाई बसंत गांधी व भाई जितेंद्र मदान ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह नितनेम साहिब के साथ हुई। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ ,आसा दी वार का कीर्तन किया। भाई जितेंद्र मदान ने अरदास की अरदास के बाद कड़ा प्रसाद का वितरण हुआ।मंगलवार को मनुमार्ग गुरुद्वारे में सुबह 8.30 बजे कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था गुरबाणी का कीर्तन करेगा। सुबह 11 बजे संतों का भंडारा होगा।

No comments