प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा मे आमजन को ले जाने के लिए बन्नाराम द्वारा आज बाटे जायेगे पीले चावल।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी ।अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा के युवा नेता बन्नाराम मीना द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली विशाल जनसभा मे अलवर की राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र की पब्लिक को जनसभा मे ले जाने के लिए न्यौता के रूप मे आज शनिवार को क्षेत्र मे गांव गांव मे जाकर पीले चावल बाटेगा।
शनिवार को पूर्व चेयरमैन मीना द्वारा बारा-भडकोल , चिमरावली मौजपुर लक्ष्मणगढ हरसाना बिचगांव झालाटाला गढ़ीसवाईराम चून्दाला चान्दपुर नाईबास रामसिंहपुरा दानपुर भूड़ा उकेरी कपिल मुनि महाराज मंदिर रामपुरा ईटोली रैणी डेरा कीलपुरखेडा प्रागपुरा गांवो मे जा जाकर आमजन से रविवार 12 फरवरी को दौसा के धनावड मे होने वाली विशाल जनसभा मे चलने की अपील करते हुए पीले चावल बाटकर निमंत्रण दिया जायेगा।
मिडिया को यह सारी जानकारी रामकेश ब्याडवाल के द्वारा दी गई है।




No comments