ब्रेकिंग न्यूज़

बृजेन्द्र सिंह बबेली ने राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए कई गाँवो का दौरा किया।

Umesh Kumar Modi। city express news।रैणी(अलवर)।राजपूत सभा जिला अलवर के तत्वाधान मे राजगढ़ के निजी मैरीज गार्डन मे 12 फरवरी को हो रहे राजपूत समाज के अष्टम प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह बबेली ने टोड़ाज्ञयानसिंह , झाकड़ा , पाली , रैणी , भीटोली , मुंड़ीया , डगडगा , जामडोली , रहचोली , सालोली , ईशवाना , गढ़ीसवाईराम सहित दर्जनो गाँवो का दौरा कर समाज के लोगो से संपर्क किया।
 संयोजक बबेली ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह होगें तथा विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह शेखावत (आईएएस), शक्ति सिंह राठौड (आईएएस), उत्तम सिंह शेखावत अति. जिला कलेक्टर अलवर , जीतेन्द्र सिंह सचिव नगर न्यास अलवर ,सोहनसिंह नरूका उपखण्ड़ अधिकारी अलवर , देवी सिंह शेखावत पूर्व अध्यक्ष यूआईटी अलवर होगें। कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया जायेगा।
इस दौरान भगवान सिंह रैणी ,जीतेन्द्र सिंह पलवा , आनन्द सिंह माचाड़ी , जयसिंह मकरोड़ा , छोटू सिंह बडेर , दिलीप सिंह जामड़ोली , कर्णसिंह नारायणपुर , गुमान सिंह , दशरथ सिंह मूनपुर सहित कई लोग मौजूद थे।मिडिया को यह सारी जानकारी राजेश राठौड गढ़ीसवाईराम के द्वारा दी गई है।

No comments