ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस व दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवाएं होगी एलएचबी रैक से संचालित।

बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस व दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवाएं एलएचबी रैक से संचालित होगी। 
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार :- 
1. गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेलसेवा जयपुर से दिनांक से 03.02.23 से एवं दिल्ली से दिनांक 04.02.23 से एलएचबी कोच से संचालित होगी। 
2. गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा दिल्ली से दिनांक से 04.02.23 से एवं बठिण्डा से दिनांक 04.02.23 से एलएचबी कोच से संचालित होगी। 
उपरोक्त रेलसेवाओं में एलएचबी रैक के 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बें होगें।

No comments