ब्रेकिंग न्यूज़

एप्पटेड टेक्नोलोजीज को मिला अवार्ड।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।महवा -- ट्रांस्फॉर्मन्स फोरम द्वारा फ़रवरी में बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय वार्षिक टेक टैलेंट समिट अवार्ड - 2023 में “टेक टैलेंट - बेस्ट डाईवर्स हायरिंग स्ट्रेटेजी ऑफ़ द ईयर इन आईटी” अवार्ड एप्पटेड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को मिला। कंपनी के डायरेक्टर रिक्रूटमेंट अतुल जोशी ने बताया कि एप्पटेड एक आईटी कंसल्टिंग फर्म है जिसके संस्थापक अमित दुबे और अरविन्द सिंह है। यह फर्म क्लाउड माइग्रेशन, इंटेलीजेंट ऑटोमेशन, बिज़नेस इंटेलिजेंस और ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस जैसी सर्विसेज प्रोवाइड करती है। फार्म के अमेरिका में तीन से ज्यादा ऑफिस है और भारत में रांची, नॉएडा और बेंगलुरु में इनके ऑफिस है और जल्द ही जयपुर और पुणे में ऑफिस खोलने की तैयारी है। एप्पटेड की तरफ से ये अवार्ड संजीव वर्मा (वी. पी. बिज़नेस स्ट्रेटेजी), रवि रंजन प्रसाद (ऑपरेशनल हेड - इंडिया) और अतुल जोशी (डायरेक्टर रिक्रूटमेंट) ने ग्रहण किया। अतुल जोशी मूलतः दौसा जिले के मंडावर कस्बे के निवासी हैं।

No comments