ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद कार्यालय पर कार्य समिति बैठक का हुआ आयोजन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।क़स्बे के सांसद कार्यालय में मंगलवार को मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन  किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय मीर के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा अलवर उत्तर प्रथम जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन बहरोड़ मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक की शुरुवात मां भारती चित्र के सामने दीप प्रज्वलन करके की गई।जिला अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार आज विश्व का नेतृत्व कर रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी आने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक होना होगा व कांग्रेस सरकार के राज में राजस्थान में जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन चरम पर है। बैठक में उपस्थित सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर जिलाध्यक्ष को समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि आगामी 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार को जिताएंगे कमल खिलाएंगे। बैठक के अंत में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।बैठक में जिला मंत्री डॉ.नीलम यादव,विजय यादव मण्डल उपाध्यक्ष, सतीस निमोरिया, यशपाल सैन, लालाराम मंडल मंत्री, कपिल यादव, रामधन, भोजराज, अनिल, रविन्द्र पंच, संदीप प्रजापत युवा मोर्चा अध्यक्ष, नवीन मीर, सांसद कार्यालय प्रभारी लोकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments