विधायक रामलाल शर्मा ने खाद्य सुरक्षा में लंबित पड़े आवेदनों का विधानसभा में उठाया मुद्दा आपातकाल में असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति का नाम तत्काल जोड़ने के लिए निर्देशित करे - रामलाल शर्मा।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।खाद्य सुरक्षा में लंबित पड़े आवेदनों को जोड़े जाने एवं असाध्य व्यक्ति का नाम तत्काल प्रभाव से खाद्य सुरक्षा में जोड़े जाने के मामले को विधायक राम लाल शर्मा ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से खाद्य सुरक्षा की सूची में नाम जोड़ने एवं उपखंड कार्यालय चौमूँ में लंबित पड़े आवेदनों को लेकर प्रश्न पूछा। प्रश्न का जवाब देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावस ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सूची में अब तक 14,76,456 नाम जोड़े गए हैं । साथ ही उन्होंने चौमूँ उपखण्ड कार्यालय पर 6644 प्रकरण लंबित होना बताया । इस पर विधायक रामलाल शर्मा ने असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति का नाम आपातकालीन स्थिति में खाद्य सुरक्षा में तत्काल जोड़ने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना में 850 रुपये जमा करने के उपरांत भी तीन महीने तक उसको वेट करना पड़ता है और असाध्य बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को आपातकाल में इलाज की आवश्यकता होती है, तो क्या सरकार द्वारा ऐसा निर्देश प्रदान करेंगे कि यदि कोई परिवार असाध्य रोग से ग्रसित है तो तत्काल उसका नाम उपखंड कार्यालय पर खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़कर उस योजना का लाभ दिया जा सके। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई असाध्य रोग से ग्रसित है और उसकी सूचना प्राप्त होगी तो इस तरह के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे । साथ ही उन्होंने कहा कि उपखंड कार्यालय पर लंबित खाद्य सुरक्षा वालों के नाम भी शीघ्र जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। इस पर विधायक शर्मा ने खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन समस्या बनी रहने से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए समस्या को तत्काल दुरुस्त करवाने की ज़रूरत बताते हुए । ऑनलाइन संबंधी हो रही परेशानी को दुरुस्त करवाने की मांग की। ताकि वंचित ग़रीब व्यक्ति को लाभ मिल सके।




No comments