धर्म चन्द सारस्वत संस्थान खारड़ा में सोमवार को सोमवती अमावस्या का त्योहार विधि-विधान से मनाया गया।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।खारड़ा।सोमवती अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना व घर में सुख-समृद्धि के लिए विधि पूर्वक पूजा करती रहीं। सुबह से पूजा पाठ ,हवन लिए भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
सोमवती अमावस्या पर विवाहित महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की दूध, जल, फूल आदि से पूजा करने के साथ ही वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करते हुए सुख शांति की कामना की।
इस मौके पर मंदिरों में भारी भीड़ रही। गांव के भगवान भोलेनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दरबार में पूजा पाठ कर आशीर्वाद मांगा। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार को अमावस्या पड़ जाने से इसका विशेष महत्व है। यह अमावस्या शुभफलकारक है।




No comments