ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान बटालियन एनसीसी द्वारा कैडेट्स की ए प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा का हुआ आयोजन ।



उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर शहर के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक जवाजा में 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी अजमेर द्वारा कैडेट्स की ए प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा ली गई, जवाजा एनसीसी प्रभारी एवं कैप्टन फर्स्ट ऑफिसर चिमन सिंह रावत ने बताया की बटालियन के सूबेदार शिवराज यादव ने कैडेट्स की लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। इस परीक्षा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा के 19 तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा के 18 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षाओं में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा के लेफ्टिनेंट सेकंड ऑफिसर दयाराम नायक उपस्थित रहे, इससे पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार तंवर ने सभी परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए ए लेवल प्रमाण पत्र की राज्यसेवा में उपयोगिता की जानकारी देते हुए परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

No comments