ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने फिर से दिया मानवता का परिचय , मलबे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने के बाद घायल चालक को सरकारी गाड़ी में ही सीएचसी पहुंचाया पुलिस की उम्मीद पर फिरा पानी क्योंकि हॉस्पिटल पहुंचते ही गंभीर घायल चालक ने दम तोड़ा।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिलकपुर में मलबे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने की सूचना पर रामगढ़ थाने से एएसआई कमालुद्दीन व हेड कांस्टेबल चंद्रपाल चौधरी ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की प्रतीक्षा नहीं करते हुए सरकारी गाड़ी में घायल को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही गंभीर घायल चालक ने दम तोड़ दिया । 
सरकारी गाड़ी घायल के खून से लथपथ हो गई क्योंकि घायल के ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से कुचला हो गया था उसके पश्चात सीएचसी पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल चालक को मृतक घोषित कर दिया । मृत घोषित होने की सूचना पर दोनों पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए क्योंकि चालक को बचाने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन फिर भी वो उसको नहीं बचा पाए । 
चालक मलबे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर मिलकपुर से निकल रहा था तो वहां पर रोड का कार्य चल रहा था सामने से आ रहे हैं वाहन को बचाने के चक्कर में रोड की दांती से फिसल गया और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया चालक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया । निर्माणाधीन रोड के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं । मृतक नाहिद खान पुत्र रहमदीन निवासी उम्र 30 वर्ष जो कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मानकी का रहने वाला है । 
पुलिस ने रामगढ़ सीएचसी पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया । परिजनों द्वारा अभी थाने पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं दी गई है केवल पंचनामा के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया ।
 परिजनों द्वारा जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जरिए टेलीफोन पुलिस को सूचना मिली कि मिलकपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर सहित ट्रॉली पलटने के कारण चालक नीचे दब गया है पुलिस थाने से एएसआई कमालुद्दीन व हेड कांस्टेबल चंद्रपाल चौधरी मौके पर पहुंचे घायल को रामगढ़ सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया । रिपोर्ट देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मिडिया को यह सारी जानकारी रामगढ से अमित कुमार भारद्वाज के दी गई है।

No comments