ब्लॉक स्तरीय एक्स्पोज़र विजिट समारोह का हुआ आयोजन ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा ब्लॉक जवाजा एसएमसी एसडीएमसी का क्षमता अभिवृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण ब्लॉक स्तरीय एक्स्पोज़र विजिट समारोह राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर मे मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र एसीबीओ जवाजा के मुख्य अतिथि और अब्दुल हनीफ खान प्रधानाचार्य पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर के कुशल संयोजन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया इसमें ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंजर प्रथम ,जवाजा द्वितीय ,किशनपुरा तृतीय तथा एसएमसी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा प्रथम, जालिया प्रथम द्वितीय, नंदरी मालदेव तृतीय स्थान पर रही । इन सभी समितियों के चयनित 7-7 सदस्यों को एक्स्पोज़र विजिट के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोला की एस एम सी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिचोलिया ब्लॉक पीसांगन की एसडीएमसी अवलोकन हेतु एक्स्पोज़र विजिट पर प्रभारी नेमीचंद यादव आचार्य राजियावासएवं सह प्रभारी श्रीमती आशा संत प्रधानाचार्य रामपुरा दुधा के नेतृत्व में भेजा गया इस अवसर पर जालिया प्रथम के सरपंच प्रतिनिधि रोशन काठात, राजियावास के सरपंच बृजपाल, नुदरी मालदेव की सरपंच बेबी देवी तथा कोटडा के सरपंच प्रवीण जी भी इस एक्स्पोज़र विजिट के दल में शामिल हुए । इस दल में प्रधानाचार्य ताराचंद जांगिड़ , गजेंद्र तुंगारिया, ज्योति सोमानी ,अंजू यादव, प्रकाश सालवी, चिमन सिंह, अनिल कुमार शर्मा, पटेल प्रधानाचार्य अब्दुल हनीफ खान पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति व्याख्याता गुरुशरण गोयल सहित उपस्थित रहे इस विजिट कार्यक्रम को मुख्य अतिथि एसीबीईओ 2 कैलाश चंद और अब्दुल हनीफ खान ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।




No comments