कस्बे के लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र छात्राओं का विधालय की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)-कस्बे के लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र छात्राओं का विधालय की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। संस्था के निदेशक मदनलाल शर्मा ने बताया कि अलवर में आयोजित भारतीय संस्कृति विज्ञान परीक्षा में गुलशन गुलवशी,प्राची सैनी,पीयूष कटारिया,नक्ष कुमार,महक मीना ने भाग लेकर जिले में अपना स्थान बनाया। वही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राइफल शूटिंग में विरेंद्र कुमार के विजय होने पर विद्यालय के सभी विजेता छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि इस तरह की शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर आपने संस्था व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना भाग्य आजमाएं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही।संस्था के निदेशक मदनलाल शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मौसम भी बदल गया है। अब ना गर्मी है ना सर्दी है। इस मौसम में आप ज्यादा से ज्यादा समय तक पढ़ाई कर सकते हैं। अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई में देने का आव्हान किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। इसी तरह 10वीं 12वीं में उच्च अंक लेकर नाम रोशन करें। पढ़ाई के साथ-साथ हमें संस्कारित होना जरूरी है। पढ़ाई मन लगाकर करें सफलता आपको अवश्य मिलेगी। इससे पूर्व मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुंदनलाल,सुनील कुमार,लालचंद,कैलाश चंद,आनंद शर्मा,सविता, नीलम,प्रगति शर्मा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




No comments