ब्रेकिंग न्यूज़

वनकर्मियों ने तीसरे दिन भी किया धरना प्रदर्शन।



Umesh Kumar Modi। city express news।राजगढ़ (अलवर)।संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग राजस्थान के प्रदेश व्यापी आह्वान पर वन कर्मियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ रेंज राजगढ़ के अध्यक्ष चोहल सिंह के नेतृत्व में 15 सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार कर वन कर्मचारियों ने रेंज मुख्यालय राजगढ़ पर धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष चौहल सिंह ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 3 दिन से रेंज कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चल रहा है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से 15 सूत्री मांग है जिसको लेकर पूर्व में भी सरकार को कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है उनके मुख्य मांगे हैं। मेस भत्ता, ड्रेस भत्ता,समकक्ष पद पर समान वेतन, पदोन्नति करने,ग्रेड पे बढ़ाना सहित 15 मांगे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि आज दिनांक तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो कल से अभ्यारण के गेट बंद करने की चेतावनी दी।

No comments