ब्रेकिंग न्यूज़

बजट घोषणा पर अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जतायी नाराजगी।

जयपुर दिनांक 10.02.2023।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए आज प्रस्तुत बजट में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मागों को शामिल नहीं किये जाने का *राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ* ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। *महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी* ने कहा कि सरकार से विभिन्न स्तरों पर हुई वार्ता एवं मुख्यमंत्री से 18 जनवरी को हुए संवाद में मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को बजट में शामिल कर राहत प्रदान करने की बात कही गई थी। इसी क्रम में दिनांक 03 फरवरी, 2023 को 50 हज़ार मंत्रालयिक कर्मचारियों की ध्यानाकर्षण रैली आयोजित की गई थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो की अनदेखी की गई, *जिसका मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ घोर विरोध करता है। महासंघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक दिनांक 19.02.2023 को जयपुर में आहुत की जा रही है जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जायेगी।
*महासंघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच* ने कहा कि अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों की अनदेखी के कारण *विरोध का आगाज दिनांक 15 फरवरी, 2023 को सभी 33 जिला मुख्यालय पर जिला कलक्ट्रेट और सभी उपखंड मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर बजट के कर्मचारी कल्याण चेप्टर की प्रति जलाकर किया जाएगा।

 

No comments